106 व्यक्तियों ने करवाया विकलांग पंजीकरण

जयसमंद,महेंद्र शर्मा । सलूंबर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार सलूंबर जिले में संचालित पहल योजना के अंर्तगत विशेष योग्यजनों को राहत प्रदान करने के लिए सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग और चिकित्सा विभाग के साझे में बुधवार को जयसमंद पंचायत समिति सभागार में एक दिवसीय विशेष योग्यजन शिविर लगाया गया। शिविर को लेकर विशेष योग्यजन में उत्साह दिखा और वे शिविर समय से पूर्व और बाद में भी यहां मौजूद रहे।

शिविर मे 159 आवेदन प्राप्त हुये जिसमे 106 पात्र व्यक्तियों का पंजीयन कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए और 53 लोग अपात्र पाये गये । वहीं लोकोमोडीसेबलिटी विकलांगता के 57 प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही 49 विशेष योग्यजन को रैफर किए गए जिनकी आंख, कान की जांच की जाएगा I इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमन्त खटीक, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मनीष पाठक , विकास अधिकारी दयाचंद यादव , अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश चंद्र खटीक उपतहसीलदार मदन लाल गर्ग सलूम्बर ज़िला आईटी डिपार्टमेंट से जीवनराम मीणा सूचना सहायक मयंक मेहता, लोकेश पूर्बीया उपस्थित रहे I

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!