विद्यालय में गन्दे पानी के नाले की निकासी,विद्यार्थी कीचड़ में से होकर जाने को मजबूर

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बामणिया प. स. भीण्डर, जिला-उदयपुर (राज.)विकास अधिकारी भींडर को ज्ञापन दिया ज्ञापन में बताया की विद्यार्थियों को रोज़ गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा और विद्यालय से 200 मीटर के दायरे में कचरा पड़ा हुआ है । जिसकी ग्राम पंचायत द्वारा नियमित साफ सफाई नही हो रही है । फलस्वरूप विद्यार्थियों में मौसमी बीमारी फैलने की आशंका हो रही है पास में ही 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे भी आंगनबाड़ी में इसी रास्ते से आते हैं और कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थी भी इसी रास्ते से आ रहे हैं परंतु इस मार्ग पर साफ सफाई नहीं होने से विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है गंदगी से ही इनको आना-जाना पड़ता है

स्थानीय विद्यालय मे गांव का गन्दा पानी आता है। जिससे विद्यालय परिसर मे सर्वत्र कीचड व गन्दगी रहती है

एवम् पूर्व मे विधायक मद से कमरे की स्वीकृति होने के बावजूद भी ग्राम पंचायत द्वारा उक्त कार्य आज दिनांक तक शुरु नहीं किया गया। इस सम्बन्ध मे पूर्व मे भी ग्राम पंचायत कार्यालय एवम् विकास अधिकारी से निवेदन किया जा चुका है न ही कोई भी अग्रिम कार्यवाही की गई। विद्यालय हित और विद्यार्थियो के भविष्य को देखते हुए उक्त समस्या की निराकरण की मांग की गई

पूर्व में विधायक मद से स्वीकृत कमरे के निर्माण के 01 वर्ष 9 माह हो गए । निर्माण कार्य चालू नही हुआ ।

विधायक विद्यालय में एक कमरे के लिए स्वीकृति 2022 में हुई जो कि आज दिन तक ग्राम पंचायत द्वारा नहीं बनाया गया कई बार ग्राम पंचायत को इस बारे में सूचना देने के बाद कार्य को नहीं चालू किया गया । 23 नवंबर 2022को कमरा विधायक मद से स्वीकृति किया कमरा विधायक मत से स्वीकृति प्रदान की गई इस जो की ग्राम पचायत को कार्य चालू करना था 01 वर्ष 9 माह के बाद भी कार्य नही चला इस को लेकर सस्था प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत को कई बार मौखिक एवम विद्यालय लेटर लिखकर शिकायत की गई

इनका कहना है

गंदगी की समस्या को लेकर कल निवारण किया जाएगा एवं कमरे की स्वीकृति का बजट आता ही कार्य चालू किया जाएगा :  राकेश (ग्राम विकास अधिकारी बांसडा)

 

कमरे स्वीकृति के बारे में मैंने कई बार ग्राम पंचायत को सूचना दी उसके बावजूद भी आज दिन तक ना तो गंदगी की निवारण हुआ व न ही कमरे का कार्य चालू किया है : संस्था प्रधान -विजय लाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!