पंचायत समिति भिंडर की ग्राम पंचायत धावडिया मे ।सामाजिक अंकेक्षण कि विशेष ग्राम सभा का आयोजन ।
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । सामाजिक अंकेक्षण कि विशेष ग्राम सभा सोमवार दिनांक 29/07/2024 को पचायत समिति भीण्डर कि ग्राम पंचायत धावडिया आयोजित हुई सामाजिक लेखा परीक्षा सोसायटी व पंचायती राज विकास विभाग शासन सचिवालय जयपुर के निर्देशन मे
पंचायत समिति भिंडर की ग्राम पंचायत धावडिया मे 23/072024 से28/07/2024 तक ग्राम पंचायत के दॢवारा उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर सामाजिक अंकेक्षण टीम ने मौके पर जाकर कार्य स्थल का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमे महात्मागांधी नरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत मिशन मे निर्मित शौचालय के कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 मे हुए कार्यो का भौतिक सत्यापन सामाजिक अंकेक्षण दल के द्वारा किया गया जिसकी विशेष ग्राम सभा सोमवार को 11.00बजे ग्राम पंचायत धावडिया में। सरपंच भारती मीणा कि अध्यक्षता मे आयोजित कि गई जिसमे सामाजिक अंकेक्षण दल के प्रभारी ब्लॉक संसाधन प्रेम लाल मीणा ने अंकेक्षण रिपोर्ट ग्राम सभा मे पढ़कर सुनाई जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण शौचालय योजना का सामाजिक अंकेक्षण अवधि मे स्वीकृत नही होना व नरेगा कार्यस्थल पर मेडिकल किट नही मिलना आदि बिन्दु सामाजिक अंकेक्षण दल ने अपनी रिपोर्ट मे अंकित किए अंकेक्षण अवधि 1/04/2023 से 31/03/2024 तक प्रथम व दीतिय छ माही व 1/04/2024 से 30/09/2024 तक कि अवधि मे नरेगा के 50 सार्वजनिक व व्यक्तिगत कार्य पर कुल 8549 163 रुपये खर्च ग्राम सभा के द्वारा। अनुमोदन किया गया ग्राम सभा मे उपस्थित ग्रामीणो ने सीसी रोड निर्माण पशु शेड निर्माण सडक मय पुलिया निर्माण कार्य हैण्डपम्प व पनघट निर्माण आदी कार्यो के प्रस्ताव ग्राम सभा मे लिखवाए गए सामाजिक अंकेक्षण टीम में ग्राम संसाधन रेखा खारोल भगवती देवी लोहार रेखा मेघवाल ईश्ववरी चौबीसा सुमीत्रा मीणा ग्राम सभा प्रभारी अधिकारी शम्भु लाल मीणा ग्राम रोजगार सहायक सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने ग्राम सभा का संचालन किया
