शिक्षक संघ अंबेडकर ने पांच सूत्री मांग पत्र को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड कार्यालय पर तहसीलदार डॉक्टर रमेश चंद्र वडेरा को पांच सूत्रीय मांग पत्र को लेकर ज्ञापन सौपा।

ब्लॉक महामंत्री गौरीशंकर खटीक ने ज्ञापन के अनुसार बताया की शंकर लाल मेघवाल की निर्मम हत्या कांड कि ऐसी शर्मनाक घटना का राजस्थान शिक्षक संघ ( अंबेडकर ) ने मृतक के आश्रितों को सरकारी नियमों अनुसार सभी प्रकार के परिलाभ शीघ्र दिए जाएं,

बाल विकास परियोजना के अंतर्गत मानदेव पर कार्यरत आंगनवाड़ी महिला कर्मचारीयो को शीघ्र स्थाई किया जाए, नई शिक्षा नीति के तहत इन्होंने 12वीं पास तथा स्नातक कर सभी प्रकार का प्रशिक्षण ले रखा है।और ई ,सी, सी ,ई ,की जो विज्ञप्ति निकाली गई है उसका विरोध करते हुए, सर्वप्रथम महिला आंगनबाड़ी कर्मचारीयो तथा कार्यकर्ता, को आंगनबाड़ी केंद्र पर स्थाई की प्राथमिकता दी जाए,प्रदेश भर में थर्ड ग्रेड से सेकंड ग्रेड फस्ट ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी विगत 3 वर्षों से नहीं हुई उसको तुरन्त की जाए, नॉन टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को टी एस पी क्षेत्र के लिए राहत दी जाए और टी एस पी क्षेत्र माध्यमिक विद्यालय के सैकड़ों शिक्षक अभी वर्तमान में कार्यरत हैं उन्हें नॉन टी एस पी क्षेत्र में लगाया जाए, महात्मा गांधी विद्यालय एमजीजीवी के लिए अन्तिम फॉर्म जमा करने की दिनांक 25 जुलाई 2024 थी ।लेकिन सर्वर डाउन होने से फॉर्म सम्मिलित नहीं हो सके जिससे आगे तिथि 10 अगस्त 2024तक बढ़ाई जाए। जिससे प्रदेश भर में शिक्षकों को राहत मिलेगी इस दौरान

सुरेश कुमार देशबंधु प्रदेश महामंत्री परिसंघ, गुलाब चंद्र वर्मा, भूपेंद्र कुमार जाटव, अभिषेक गुसर, रेखा बडगूजर, संतोष वैष्णव, सपना मेघवाल, गौरी प्रसाद, भेरू लाल मेघवाल आदि कार्यकर्ता शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!