शारीरिक शिक्षको ने नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भारती से शिष्टाचार भेंट कर किया स्वागत अभिनंदन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ भेरू सिंह राठौड ,जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला एवं प्रदेश महिला उपाध्यक्ष दीपा झाला के नेतृत्व में आज शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक लोकेश भारती का उनके गोवर्धन विलास स्थित कार्यालय पहुंचकर स्वागत अभिनंदन करते हुए शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी। शारीरिक शिक्षकों द्वारा भारती का तिलक, माल्यार्पण एवं मोठडा धारण करवा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया के अनुसार स्वागत कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक ,हर्षवर्धन सिंह राव, व्याख्याता लक्ष्मण दास वैष्णव दीपक जैन, संजय पंड्या ,महेंद्र सेन ,प्रताप सिंह राठौड़, नरपत सिंह राठौड़ ,हरि सिंह राजावत, जसवंत सिंह पवार ,गजेंद्र मोहन चौबिसा, गोपाल लाल मेहता, गौतम चौबीसा, महिला शारीरिक शिक्षिकाएं गुंजन रावत, मेवा मीना, दीपा झाला, मधु शेखावत ,पायल कुमावत, पूजा कुमारी प्रसाद, प्रभा राठौड, बिंदु कोठारी सहित अनेक शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।
