बंजारा समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के लोपडा ग्राम पंचायत के बंजारा बस्ती के लोगों का राजकीय माध्यमिक विद्यालय लोपडा में आयोजित हुआ।
समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष शांतिलाल बंजारा ने बताया की बंजारा समाज की कुल आठ टीमों ने भाग लिया और प्रथम विजेता भिंडर रही एवं द्वितीय विजेता उमरडा रही माधवानंद भारती महाराज ने सभी खिलाड़ियों को मांस मदिरा का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई और अपने समाज में शिक्षा के प्रति जोड़ दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माधवानंद भारती महाराज एवं चुन्नीलाल बंजारा थे।अध्यक्षता राजस्थान पद्धति के शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल खटीक, विशिष्ट अतिथि नाथू लाल बंजारा, भगवती प्रसाद शर्मा, राधा मोहन पालीवाल, सुरेश चंद्र मीणा, योगेश कुमार मीणा, बुधराम गुर्जर, महेश पालीवाल आदि थे।
