बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा

मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मावली विधानसभा में विद्युत कटौती को रोकने के संबंध में एईन मावली को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया की अभी शहरी क्षेत्र में दिन में व ग्रामीण क्षेत्र में रात में कटौती हो रही हे,जिससे आम जनता परेशान हो रही हे,अभी पवित्र श्रावण महीना भी चल रहा हे,अनेक धर्मस्थलों में विद्युत कटौती से धार्मिक कार्य प्रभावित हो रहे है,धार्मिक कार्य प्रभावित होने से व उमस भरी गर्मी से शिव भक्त परेशान हो रहे हे,इसलिए तुरंत प्रभाव से मावली विधानसभा में अघोषित,असामयिक विद्युत कटौती बंद की जाए,जिससे आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, सतीश मेहरा,ब्लॉक कोषाध्यक्ष मांगीलाल टेलर,गफ्फार मोहम्मद,नारायण पालीवाल,रज्जाक मोहम्मद,लक्ष्मण माली,जगदीश प्रजापत,प्रकाश रेगर उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!