ऋषभदेव उपखण्ड में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चो की मौत, एक घायल
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माण्डवाफला मे बारीश के दौरान सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चो की मौत हो गई एवं एक बच्चा घायल हो गया । जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माण्डवाफला के आबनकाड़ बगुलवा फला निवासी गोपाल पुत्र सुरेन्द्र मीणा,लक्की पुत्र अनिल मीणा और उसका भाई अर्जुन पुत्र अनिल मीणा मौसम खराब होने की वजह से घर ने पास ही मवेशी चराने गये थे । मवेशियों को लेने गये तो अचानक आकाशीय बिजली उनके उपर गिर गई जिससे मौके पर ही गोपाल एवं लक्की की मौत हो गई और अर्जुन घायल हो गया । अर्जुन को घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ऋषभदेव लाये जहा प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया ।
