ऋषभदेव में चोरों का आतंक : महावीर नगर स्थित सुने मकान को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । नगर के महावीर नगर इलाके में बीती रात चोरों ने सुने मकान को निशाना बनाया और नकदी एवं सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभदेव के महावीर नगर कॉलोनी में मेन रोड पर स्थित पवन कुमार गंगावत के सुने पड़े मकान में शनिवार रात को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाशो ने मैन गेट का नकोचा तोड़ कर लगभग पूरे मकान में गुम कर मकान के हर कमरे में हर चीज को खोलकर बिखेर दिया । मकान मालिक का परिवार बाहर होने के कारण कितना सामान चोरी हुआ है उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है । सुबह किरायेदार एवं पड़ोसियों ने मकान मालिक को फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी ।

दर्शनार्थ हेतु बाहर गया परिवार,पीछे से बदमाशो ने कर दिया हाथ साफ 

मकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि वह दर्शनार्थ हेतु अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे । पीछे से बदमाशो ने मकान को सुना देख अपना हाथ आजमाया।चोरी हुए नकदी और जेवरात की जानकारी वो आने के बाद ही दे सकते हे । पवन कुमार ने उक्त जानकारी ऋषभदेव स्थित अपने रिश्तेदारों एवम पड़ोसियों को दी जिन्होंने चोरी की घटना को लेकर ऋषभदेव पुलिस को जानकारी दी और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा बनाया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!