जयपुर : 150 बदमाशों वाली ‘कंगला गैंग’ : मोबाइल का मॉडल बताओ, वही छीनकर ला देते हैं; ऑनलाइन तरीके से ग्रुप में एंट्री, गैंग का ड्रेस कोड भी

जयपुर, डीपी न्यूज नेटवर्क । 

जयपुर के प्रताप नगर में एक दिन में 10 मोबाइल स्नैचिंग की वारदात हुई। इसके बाद पुलिस ने 20 वर्षीय बीए पास युवक को गिरफ्तार किया था। जिसे अब पुलिस ने 13 दिन की पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। मोबाइल स्नैचर ने पूछताछ में कई खुलासे किए। उसने बताया कि उनकी टीम में करीब 150 बदमाश शामिल हैं, जो ऑन-डिमांड मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करते हैं।

अब तक गैंग के सदस्यों ने शहर में 400 से ज्यादा मोबाइल स्नैचिंग की वारदात कर चुके हैं। इनमें से उसने अकेले ने करीब 60 मोबाइल स्नैचिंग करने के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन लोगों को बेच दिए।

पहली बार इस गैंग के सदस्यों को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद यह गैंग पुलिस के रडार पर आई और कई दिन बाद के के मीणा को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस इससे 7 लूट के मोबाइल बरामद करने में सफल हुई है। अन्य की बरामदगी के प्रयास जारी है।

बदमाशो का ड्रेस कोड

थानाधिकारी मुनिंदर सिंह ने बताया कि बदमाश स्नैचर कृष्ण कुमार मीणा निवासी कोटखावदा के ठीकरिया मीणान का रहने वाला है। इसने कंगला के नाम से ग्रुप बना रखा है। जिसमें करीब 150 युवक जुड़े हैं। गैंग के सदस्य ब्लैक टी-शर्ट जिस पर बाज का लोगों छपा हुआ है। उसे ही पहनकर वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस ने इसकी पहचान भी इसके आधार पर ही की थी। प्रताप नगर थाना के राजेश, शंकर और वेदप्रकाश इसे पकड़ने के लिए गए तो गांव के लोगों ने हमला कर दिया। जहां शंकर घायल हो गए थे। इस दौरान के के मीणा को कोटखावदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसे बाद में प्रताप नगर थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी।

बाइक पर आते थे वारदात को अंजाम देने

वारदात को अंजाम देने के लिए गैंग के सदस्य बाइक पर आते थे। ज्यादातर बदमाशों के पास 100 सीसी तक की बाइक है। जिसके माध्यम से वारदातों को अंजाम देते हैं। सभी युवक गांव से जयपुर में बाइक पर एक साथ ही वारदात को अंजाम देने आते हैं। गैंग का मास्टरमाइंड कृष्ण कुमार मीणा जवाहर सर्किल, सांगानेर, एयरपोर्ट सहित अन्य थानों का वांटेड है। केके मीणा का संपर्क दौसा गैंग से हैं, जो जयपुर से मोबाइल लूटने के बाद दौसा की गैंग को मोबाइल सप्लाई करता था। जिसके एवज में वह 5 से 8 हजार रुपए तक चार्ज करता था। दौसा गैंग इनके लॉक तोड़ने के बाद आगे बेच देती है।

के के सोशल मीडिया पर एक पेज बना रखा है। जिसमें कार व बाइक के वीडियो बनाकर शेयर करता है। जिन्हें गांव एवं आस-पास के युवक संपर्क कर जुटते हैं। पुलिस इसके सोशल मीडिया अकांउट के माध्यम से बदमाश युवकों को चिन्हित करने का काम कर रही है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!