क्वार्टर में शराब के नशे में मिला डॉक्टर एपीओ : ड्यूटी से नदारद मिलने पर परिजनों ने किया था हंगामा, सर्पदंश के मरीज को लाए थे अस्पताल

उदयपुर के झाड़ोल सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पर गुरुवार रात डॉक्टर के ड्यूटी से नदारद मिलने पर मरीज के परिजनों ने हंगामा कर दिया। अब डॉक्टर वरदीचंद कटारा को एपीओ कर दिया गया है।बीसीएमओ के नोटिस मिलने के बाद चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मुकेश गरासिया ने यह कार्रवाई की। डॉ. वरदीचंद को सीएमएचओ ऑफिस बड़ी के लिए कार्यमुक्त किया है।

बीसीएमओ डॉ. धर्मेन्द्र गरासिया ने मामले में झाड़ोल सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मुकेश गरासिया को भी लापरवाह मानते हुए नोटिस दिया था, जिसमें डॉक्टर के ड्यूटी से गायब होने पर मॉनिटरिंग और चिकित्सा व्यवस्था के प्रति लापरवाह बताया था।

परिजनों के कॉल करने डॉक्टर ने कॉल नहीं किया अटेंड

घटना बीती रात करीब 9 बजे की है। जब एक महिला के पैर में सांप डसने की शिकायत पर उसे परिजन हॉस्पिटल लेकर आए थे। यहां डॉक्टर ड्यूटी के दौरान गायब मिला। इस पर परिजनों ने डॉक्टर के मोबाइल पर कॉल किया। कई देर तक मोबाइल पर रिंग जाने के बावजूद डॉक्टर ने कॉल अटेंड नहीं किया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

तहसिलदार और जनप्रतिनिधि डॉक्टर के क्वार्टर में पहुंचे तो नशे की हालत में मिला डॉक्टर 

भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय मेहता और तहसीलदार शांतिलाल जैन भी देर रात अस्पताल पहुंचे। वे डॉक्टर के क्वार्टर पहुंचे, जहां डॉक्टर नशे की हालत में मिला। क्वार्टर में शराब की खाली बोतलें पड़ी थीं और डॉक्टर इलाज करने की स्थिति में नहीं दिख रहा था। ऐसे में सर्पदंश के मरीज को मजबूरन उदयपुर सरकारी एमबी हॉस्पिटल के लिए रैफर करना पड़ा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!