मस्ती करने पर छात्र को शिक्षक ने डांटा तो छात्र ने पत्थर से शिक्षक का सिर फोड़ा
डूंगरपुर, डीपी न्यूज नेटवर्क।
शहर के महारावल स्कूल में गुुरुवार को एक स्टूडेंट ने शिक्षक के सिर पर पत्थर मार दिया। इससे टीचर अजित रावल लहूलुहान हो गया। जिसे डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। ये घटना तब हुई जब कंप्यूटर लैब में बदमाशी कर रहे स्टूडेंट को शिक्षक ने डांटा। इस पर स्टूडेंट ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। स्कूल के शिक्षक ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल, शिक्षक अजित रावल कंप्यूटर लैब में काम कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने बदमाशी करते हुए आया और लैब का स्विच ऑफ कर दिया। इससे सभी कंप्यूटर बंद हो गए। स्टूडेंट की ये हरकत देखकर शिक्षक ने डांटा।
कंप्यूटर लैब से बाहर निकलने के लिए कहा। इससे स्टूडेंट क्लास से बाहर निकल गया और बाहर खड़ा रहा। शिक्षक के क्लास से बाहर आते ही स्टूडेंट ने पत्थर लेकर सिर पर मार दिया। इससे शिक्षक के सिर से खून बहने लगा और लहूलुहान हो गए। वहीं स्टूडेंट स्कूल से भाग गया।
