तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
उदयपुर, डीपी न्यूज नेटवर्क । आईस्टार्ट राजस्थान एवं आईस्टार्ट स्कूल एवं आईनेस्ट डिस्ट्रिक्ट इन्क्यूबेशन कार्यशाला का 23 जुलाई से 25 जुलाई तक, इन्क्यूबेशन सेंटर उदयपुर मे आयोजन किया गया। राजस्थान सरकार के आईटी और संचार विभाग की एक प्रमुख पहल, आईस्टार्ट राजस्थान ने उदयपुर में आईस्टार्ट स्कूल और आईनेस्ट डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन डिविजनल आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया गया।
तीन दिवसीय कार्यशाला में मेंटर्स, विद्यार्थियों सहित लगभग 80 प्रतिभागी उपस्थित थे। कार्यशाला में स्टार्टअप मेंटर श्री. सौरभ वैष्णव ने, आईस्टार्ट राजस्थान प्रोग्राम के बारे में जानकारी साझा की। वही तीन दिवसीय कार्यशाला मे श्री संदीप शर्मा ने, राजस्थान में स्टार्टअप के इकोसिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की तथा उन्होंने बच्चो को बताया की आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए स्व-रोजगार किस प्रकार कारगर हो सकता हैं, वही कार्यशाला को आगे बढ़ते हुए श्री गौरव त्रिवेदी ने आईस्टार्ट स्कूल और आईनेस्ट डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन प्रोग्राम के लाभ विधार्थियो को बताते हुए जीवन मे लक्ष्य निर्धारित कैसे किया जाए इसकी जानकारी दी तथा श्री समीर खान ने डी.ओ.आई.टी.सी विभाग द्वारा संचालित आईस्टार्ट स्कूल प्रोग्राम और लर्निंग मैनेजमेंट के बारे में जानकारी साझा की। साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं जैसे आइडियाथॉन, हैकथॉन के बारे में भी विस्तारित जानकारी साझा की। और साथ ही श्री अरुण कुमार ने विधार्थियो को टिंकरली लैब तथा 3d प्रिंटिंग, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेजिएंस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की व 10 दिवसीय प्रमाणन कार्यक्रम को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में विजन एकेडमी के श्री तनमै सिंघवी ने कार्यशाला मे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया की कैसे रोजमर्रा की समस्याओं का निरकरणं ढूंढते हुए कैसे एक विकसित भारत बना सकते है
