कुएं में मिला महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क ।
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के पण्डयावाडा गांव में शिव मंदिर के पास गोयरे वाले खेत में वेन वाले कुए में कासतकार को एक महिला का शव कुए में तैरता हुआ दिखाई दिया घटना कि जानकारी ग्रामीणो को दी । ग्रामीणो ने कल्याणपुर थाने में घटना कि जानकारी दी प्रातः 10 बजकर 30 मिनिट पर कल्याणपुर थाने से थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुचे शव को बाहर निकाला गया जिसकी पहचान सुशीला पत्नि प्रकाश निवासी पण्डयावाडा के रुप में हुई एएसआई हरीशचन्द्र ने बताया कि ससुर ईश्वर मीणा निवासी पण्डयावाडा ने रिपोर्ट में बताया कि बहु सुशिला खेत में घास काटने के लिए गई थी जहां पर कुंए में पानी पीने को गई जहां पैर फिसलने से कुंए में जा गिरी। पण्डयावाडा पंचायत समिति सदस्य देवीलाल मीणा ने बताया कि महिला को बुधवार से घर वाले ढुंढ रहे थे । वो खेत पर गई हुई थी कुए पर पैर फिसलने से जा गिरी जिससे पानी मे डुबने से मौत हो गई ग्रामीण बताते है कि मृतक का पति अहमदाबाद में नौकरी करता है और उसके दो बच्चे है। शव को ऋषभदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाकर पीएम कराने को लेकर पीअर पक्ष के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा । पुलिस मामले को लेकर अनुसंधान में जुटी ।
