नंदकिशोर आजाद समाज पार्टी( कांशीराम) ब्लॉक अध्यक्ष व प्रह्लाद जिला महामंत्री पद पर मनोनीत – रायपुर
विनोद कुमार रेगर,डीपी न्यूज नेटवर्क ।
भीलवाड़ा-रायपुर ब्लॉक कार्यकारिणी व जिले की कार्यकारिणी विस्तार को लेकर आज भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष चिरंजी लाल बारोलिया की अध्यक्षता में रायपुर स्थल पर बैठक हुई!
बैठक में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष चिरंजी लाल बारोलिया ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद, के निर्देशानुसार एवम सत्यपाल चौधरी, रविन्द्र कुमार भाटी,प्रदेशाध्यक्ष अमरचंद हरसोलिया की अनुसंशा पर भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष चिरंजी लाल बारोलिया ने रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नन्दकिशोर बैरवा व जिला महामंत्री प्रहलाद बैरवा को मनोनीत कर ब्लॉक एवम बूथ समितियों के गठन करने की जिम्मेदारी सौंपी!ब्लॉक
अध्यक्ष मनोनीत होने पर बैरवा ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता रायपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव ढाणियों तक पहुंच कर संगठन को मजबूत किया जाएगा ! कमजोर वर्गों के लोगो पर हो रहे अन्याय अत्याचारों के खिलाफ पार्टी मजबूती से पैरवी करेगी ! आगामी समय में प्रत्येक बूथ स्तर पर समितियों का गठन कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा और रायपुर मे सदस्यता अभियान चलाया जाएगा!
बैठक में,बंशी लाल रेगर,विनोद रेगर प्रहलाद बैरवा, राजकुमार भील प्रवीण रेगर सोनू रेगर रतन लाल बेरवा लादू लाल बेरवा सरवन बेरवा जगदीश रामलाल रतनलाल भील डालु नाथ अशोक आदि आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी मौजूद रहे !
