किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ ने पोंधे बांटे
मवाली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा के फतहनगर नगरपालिका क्षेत्र में निशुल्क पौधे वितरण का कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मावली युवा मोर्चा अध्यक्ष नंदू खींची ने बताया की किंग सेना द्वारा वृक्षारोपण- 4 की शुरुआत की गई। यह लगातार चौथा साल है जिसमें किंग सेना पूरी मावली विधानसभा में वृक्षारोपण का कार्य कर रही है। फतहनगर युवा मोर्चा के भुवनेश पुरी ने बताया कि आज 101 पौधों वितरण के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई है। साथ ही सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में पार्षद सुनील मूंदड़ा, नारायण मोर, मनीष पालीवाल, विनोद चावडा, अपुल गोडालिया, नितेश वैष्णव, अम्बा लाल गोराणा, महेंद्र कुमावत, प्रकाश तेली उपस्थित रहे।
