कल्याणपुर : बारात में डीजे को लेकर भलुन मोड पर बाइक सवार युवकों पर चाकू से किया था हमला,5 गिरफ्तार
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के रजोल गॉव के युवको के आधा दर्जन युवको के द्धारा भलुन रेल्वे पुल के पास चाकु से हमला किया था । अभियुक्त हुए गिरपतार । दरहसल थानाअधिकारी उम्मेदीलाल ने बताया कि प्रार्थी यशवन्त मीणा निवासी रजोन ने थाने में रिर्पोट दी थी ।रिपोट में बताया कि 14 जुलाई को रजोल से श्यामपुरा बारात में गये थे । पुनः अपने गॉव रजोल अपने साथी भरत मीणा के साथ मोटरसाइकिल से आ रहा था कि भलुन मोड पर रेल्वे पुल के पास लघुशंका के लिए रुके ही थें कि मोटर साइकिल पर सवार युवको पर हमलावरो ने धावा बोल दिया। घायल अवस्था में ढेलाणा चिकित्सालय में ईलाज कराया गया ।जिसमें बताया कि बारात में डीजे को लेकर बहस हुई थी उसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया था। रिपोर्ट का अनुसंधान करते हुए आज पांच अभियुक्तो को गिरफतार किया गया । जिसमें धनराज पुत्र नाथुलाल निवासी घोडासर, हांजा उर्फ लोकेश निवासी घोडासर, राकेश निवासी घोडासर, सुनिल निवासी घोडासर,मोहित निवासी खेरोली ईंटाली खेडा को गिरफतार कर जेल भेज दिया । कार्यवाही में थानाधिकारी उम्मेदीलाल विशेष भूमिका महेन्द्रसिंह व लोकेश कुमार कांस्टेबल की रही ।
