पदोन्नति व पदों के अभाव में शारीरिक शिक्षक जिस पद पर नियुक्त हो रहा है उसी पद से हो रहा है सेवानिवृत, शारीरिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर । प्रदेश महामंत्री डॉ. भैरु सिंह राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ उदयपुर ने शारीरिक शिक्षकों की ज्वलंत मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर श्री राजीव द्विवेदी को सौंपा , 16 सूत्रीय मांगे इस प्रकार है ।
1.माध्यमिक शिक्षा विभाग के नवगठित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों व प्रारभिक शिक्षा विभाग के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के पद सृजित किये जायें
2. शारीरिक शिक्षा कैडर के समस्त पदों की बकाया पड़ी पदोन्नतियां समय पर पूरी करवाई जाए
3. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य में राइट टू प्ले कानून बनाया जाए ,
4. शारीरिक शिक्षा कैडर के तृतीय श्रेणी सहित स्थानांतरण किये जाये,
5. प्रारंभिक शिक्षा विभाग के प्रत्येक विद्यालय में शारीरिक शिक्षा शिक्षक का पद स्वीकृत किया जाए व नियुक्ति के समय छात्र संख्या की बाध्यता समाप्त की जाए ,
6. शिक्षा विभागीय खिलाड़ियों के लिए दैनिक भत्ता स्पोर्ट्स कौंसिल की तर्ज पर 300 रुपये प्रतिदिन किया जाए,
7. 10 कक्षा तक स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के अंक श्रेणी सुधार में जोड़े जाए एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तके उप्लब्धब करवाई जाए,
8. प्रत्येक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में व्याख्याता शारीरिक शिक्षा कॉर्डिनेटर का पद स्वीकृत किया जाए,
9. माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्टार्फ़िंग शुरू किया जाए ताकि शारीरिक शिक्षा कैडर के उच्च पद बढे,
10. राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर में एम. पी. एड. व एन आई एस डिप्लोमा कॉर्स शुरू किए जाए,
11. स्पोर्ट्स कोटे की भर्तियों में शिक्षा विभाग से राष्ट्रीय स्तर पर खेले खिलाड़ियों को भी घटते क्रम में 2 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाए,
12. प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक मॉडल स्पोर्ट्स स्कूल खोला जाए,
13. माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में राज्य स्तरीय खेलकूद व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन के लिए 2लाख व पचास हजार रुपये राज्य सरकार स्वीकृत करे ताकि प्रतियोगिताओ को सफल आयोजित करवाया जा सके,
14. उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा की सत्र 2023 – 24 एवं 2024- 25 पूर्ण करवाई जाए ताकि खेल खेल प्रतियोगिताओ को सफल आयोजित करवाया जा सके,
15. प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु कार्य व्यवस्थार्थ जिले के वरिष्ठतम शारीरिक शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रतिनियुक्ति की जाए,
16. संयुक्त निदेशक कार्यालयो व समस्त डाईट में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा कें पद सृजित किये जायें।
ज्ञापन देने में प्रदेश महामंत्री डां.भैरू सिंह राठौड़ प्रदेशमहिला उपाध्यक्ष दीपा झाला प्रदेश संयुक्त मंत्री लक्ष्मण दास वैष्णव जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला जिला मंत्री प्रकाश सुथार लक्ष्मी नारायण मेघवाल ओम प्रकाश यादव महेंद्र सिंह सारंगदेवोत प्रताप सिंह राठौड़ कौशिक चंदा युगल किशोर शर्मा दीपक भानावत बलवंत सिंह देवड़ा गोविंद सिंह सोलंकी गजेंद्र चौबीसा प्रताप सिंह राठौर सुनील नागदा रमेश भावसार पवन कुमार गजेंद्र खटीक राजेंद्र चोबीसा खेमराज कुमार प्रताप सिंह राठौड़ गोविन्द चोबिसा लता गहलोत लता गहलोत मेवा मीणा मधु शेखावत पायल कुमावत बिंदु कोठारी गायत्री माता अंजू चौधरी क्रिस्टीना कोटेड आदि कई शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे
