सामाजिक अंकेक्षण दल ने नरेगा कार्य स्थल का किया भौतिक सत्यापन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । पंचायत समिति भिंडर की ग्राम पंचायत धावडिया में राज्य सरकार के सामाजिक लेखा परीक्षा जवाबदेही एवं पारदर्शी सोसाइटी व पचायती राज विकास विभाग शासन सचिवालय जयपुर के निर्देशन में दिनांक 23 /07/2024 से 28/07/24 तक सामाजिक अंकेक्षण भिंडर ब्लॉक की ग्राम पंचायत धावडिया में किया जा रहा है जिसमे महात्मा गांधी नरेगा योजना प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण )योजना ग्राम पंचायत द्ववारा उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड के अनुसार उनका मोके पर भौतिक सत्यापन सामाजिक अंकेक्षण दल के द्वारा किया जा रहा है ग्राम पंचायत धावडिया में सामाजिक अंकेक्षण दल के प्रभारी ब्लॉक संसाधन प्रेम लाल मीणा एवं टीम में ग्राम संसाधन भगवती लोहार रेखा खारोल रेखा मेघवाल ईश्ववरी चौबीसा सुमित्रा मीणा ने चारागाह विकास कार्य खैल मैदान कै पास धावडिया नाडी निर्माण कार्य मोरतलाब नाडी निर्माण कार्य घोल धावडा का भौतिक सत्यापन किया मोके पर नरेगा कार्यस्थल पर मेडिकल किट व मजदूरो के द्वारा कम मजदूरी मिलना कार्यस्थल बोर्ड ग्राम सभा मे अधिक से अधिक भाग लेने हेतू प्रेरित किया ।
