सामान रखने वाले बैग में शराब भरकर उदयपुर से गुजरात ले जा रही थीं महिलाए,5 गिरफ्तार

उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने उदयपुर से शराब खरीदकर गुजरात ले जाकर बेचने वाली 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के कब्जे से अवैध शराब जब्त की है। थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं कपड़े व सामान रखने वाले बैग में अवैध शराब भरकर गुजरात ले जा रही थी। ताकि किसी को उन पर शंका नहीं हो।

गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि 5 महिलाएं बस स्टेण्ड पर खड़ी है जिनके पास अवैध शराब है। महिलाएं शराब को गुजरात लेकर जाने वाली हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। महिला पुलिस द्वारा चेक करने पर पता लगा कि आरोपी महिला दीपिका पुत्री अंबालाल देवपूजक के कब्जे से अवैध देशी शराब के कुल 51 पव्वे और पूजा पत्नी जगदीश भाई देवपूजक के कब्जे से कुल 62 पव्वे बरामद किए गए।

इसके अलावा बेबी बेन उर्फ कोकिला पत्नी अनिल देवपूजक के पास से देशी शराब के 41 पव्वे, आशा उर्फ रेखा पत्नी महेश देवपूजक के कब्जे से बीयर की 48 केन और आरोपी सुनीता पत्नी चन्दुभाई देवपूजक के कब्जे से 36 पव्वे बरामद किए गए। थानाधिकारी ने बताया कि सभी महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे मामले की जांच जारी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!