लोकसभा में गूंजा ‘आदिवासियों पर IPC एक्ट लागू नही होना’ तथा ‘ आदिवासी हिंदू नहीं’ का मामला : उदयपुर सांसद रावत बोले : टीएसपी क्षेत्र में बाहरी तत्व आकर भ्रम फैला रहे, उत्पात मचा रहे

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । 

लोकसभा में आज उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने ‘ IPC की धारा आदिवासियों पर लागू नही होती’ एवं ‘आदिवासी हिंदू नहीं’ का मामला उठाते हुए कहा कि यह बात कहकर टीएसपी क्षेत्रों में भ्रम फैलाया जा रहा है। टीएसपी क्षेत्र के साथ षड्यंत्र किया जा रहा है। जिस वजह से उस क्षेत्र में आए दिन उत्पात हो रहा, उसकी जांच एनआईए व अन्य जिम्मेदार एजेंसियों से कराई जाए।

 

सांसद रावत ने उदयपुर-डूंगरपुर के पास हुए कांकरी डूंगरी प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2018 से लेकर 2023 तक की अवधि में इस टीएसपी क्षेत्र में भ्रम फैलाया गया कि आदिवासियों पर आईपीसी लागू नहीं होती, इसके बाद युवाओं को भड़काकर कांकरी डूंगरी कांड कराया गया, जिसमें दो आदिवासी किशोर गोलीकांड के शिकार हुए। इसके अलावा क्षेत्र में संस्कृति पर आक्रमण करते हुए द प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट एक्ट जो कि संसद का 1955 में बना कानून है। उसकी धारा 3 के विरूद्ध आदिवासी हिंदू नहीं है ऐसा भ्रम फैलाया गया।

डॉ. रावत ने कहा- आदिवासियों पर आईपीसी लागू नहीं होती, इस भ्रम की वजह से पूरे क्षेत्र में पत्थरबाज हो रही है। व्यवस्था पूरी तरह भंग हो रही है। सांसद रावत ने बावलवाड़ा घाटी का जिक्र करते हुए कहा कि उस क्षेत्र में पास के कई स्थानों पर पत्थरबाजी की ऐसी घटनाएं हो रही है, जिसके कारण सात बजे बाद निकला मुश्किल हो गया है। वहां जो भी उत्पात हो रहा है वो बाहरी तत्व आकर कर रहे हैं। उनकी एनआईए सहित अन्य जिम्मेदार एजेंसियों से जांच होनी चाहिए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!