सोशल मीडिया पर अजमेर ट्रेन पर हमले की धमकी : सोशल मीडिया टेलीग्राम पर लिखा मैसेज- ‘कब ये शुभ घड़ी आएगी, हमारे बेगुनाह हिन्दू के बदले की,सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज़

सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला सामने आया है। एक मैसेज में लिखा है- ‘अजमेर की ट्रेन पर अब होगा हमला, काटे जाएंगे जिहादी।’ इस मैसेज को टैग कर एक अन्य अकाउंट हैंडलर ने लिखा- ‘कब ये शुभ घड़ी आएगी, हमारे बेगुनाह हिन्दू के बदले की।’ जीआरपी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया- जीआरपी थाने में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।

टेलीग्राम पर एक ग्रुप “हिंदू राष्ट्र” पर पोस्ट

जीआरपी अजमेर में प्रभारी कम्प्यूटर शाखा के पद पर पोस्टेड हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि साइबर सेल में तैनात कार्मिक जिले से संबंधित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी और जागरूकता का काम करते हैं। 22 जुलाई को सुबह 7.37 बजे पर कंट्रोल रूम जीआरपी अजमेर के वाट्सऐप नंबर पर सूचना मिली कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर एक ग्रुप “हिंदू राष्ट्र” है।

इस ग्रुप की एक सदस्य निशा शाह ने 13 जुलाई 2024 को चैटिंग के दौरान लिखा कि ‘अजमेर की ट्रेन पर अब होगा हमला, काटे जाएंगे जिहादी।’ इस मैसेज को टैग कर एक अन्य सदस्य जिसका अकाउण्ट हैंडलर नाम लव यू है, ने लिखा कि ‘कब ये शुभ घड़ी आएगी, हमारे बेगुनाह हिन्दू के बदले की।’ “हिंदू राष्ट्र” ग्रुप के एडमिन गोपाल कश्यप है और सह एडमिन राजू भूमिहार ब्राह्मण है।

साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का मामला दर्ज

इस प्रकार सार्वजनिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शत्रुता फैलाने और सौहार्द बने रहने पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला कृत्य किया है। इस पर पुलिस ने विवादित पोस्ट डालकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने और धार्मिक उन्नमाद फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण में जांच थाना प्रभारीअनित्व देव कर रहे हैं।

 

 

Source: DB

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!