मानव जीवन पाकर भी प्रभु भक्ति न करे तो उसका दुर्भाग्य ही है : आचार्य पुलक सागर
ऋषभदेव, डीपी न्यूज नेटवर्क । श्री भट्टारक यशकीर्ति दिगम्बर जैन गुरुकुल ऋषभदेव में चातुर्मास हेतु विराजित भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर महाराज ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी सोच बदलने से जीवन बदल जाता है ,जीवन बदलने से दुनिया बदल जाती हे, पहले व्यक्ति कार्य सही करे एवम व्यवस्थित करे तो जीवन में सफलता प्राप्त होती है । एक मछली पानी में रहकर भी प्यासी रह जाय तो उसका दुर्भाग्य ही हे, उसी प्रकार मानव जीवन में रहकर भी प्रभु भक्ति नही कर सके तो उसका दुर्भाग्य ही हे, अगर व्यक्ति की सोच बदल जाती हैं तो अशुभ शुभ में ,अमंगल मंगल में, दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है। व्यक्ति सम्यकदर्शन को प्राप्त कर मोक्ष मार्ग की ओर प्रशस्त हो जाता है। उन्होंने बताया की आज पूरे विश्व में हर व्यक्ति की सोच बदलने की जरूरत हैं । आरती के पुण्यर्जक इंदौर निवासी डॉक्टर मोनिका संदीप जैन को मिला। इससे पूर्व दीप प्रज्वलन सेठ राजमल कोठारी , अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, उपाध्यक्ष धनपाल भंवरा, वित्तमंत्री बसंत भंवरा, निर्माण मंत्री नरेंद्र कुमार जैन, धर्म मंत्री मुकेश गांधी ने किया। इस मौके पर गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री सुंदरलाल भाणावत ,महावीर कोठारी, महावीर गंगावत, सिद्धार्थ पंचोली , पुलक जन चेतना मंच के अध्यक्ष राकेश वानावत, महामंत्री भानु गणोडिया ,पुष्पदंत, करुणेश गंगावत, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हितेश भंवरा,महिला मंडल अध्यक्ष महालक्ष्मी पंचोली, महामंत्री मंजू भंवरा ,लक्ष्मी किकावत सहित कई समाज जन उपस्थित थे।
