33 केवी जीएसएस पर तकनीकी कर्मचारियों ने नशे में मचाया उत्पात, दोनों निलंबित

डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क ।

डिस्कॉम के झौथरी एईएन ऑफिस के तहत मालचौकी 33 केवी जीएसएस पर शराब पीकर उत्पात मचाते और लड़ाई-झगड़ा करने पर दो तकनीकी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। डिस्कॉम के डूंगरपुर डिविजन के एक्सईएन सीएल रोत ने बताया कि मालचौकी 33 केवी जीएसएस पर तकनीकी कर्मचारी ग्रेड द्वितीय सोहनलाल पारगी और अरविंद गौड़ शराब के नशे में जीएसएस के कमरों में सोऐ हुए थे। अन्य तकनीकी कर्मचारी मंगलवार सुबह मालचौकी जीएसएस पर पहुंचे तो उन्हें देखकर उत्पात मचाने लगे। सुराता फीडर की सप्लाई बंद होने का कारण पूछने पर फीडर इंचार्ज सोहनलाल पारगी ने लड़ाई-झगड़ा शुरू करने के साथ ही जीएसएस पर पड़ा सामान फेंकने लगा। ड्यूटी पर आए तकनीकी कर्मचारियों ने सूचना एईएन झौथरी राजीव सिंह और जेईएन मधुकांता परमार को दी। इस पर जेईएन मधुकांता परमार ने मौके पर जाकर समझाइश का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों शराबी तकनीकी कर्मचारियों को पकड़कर पुलिस थाने में लेकर आई। डिस्कॉम की ओर से दोनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!