सेवारत शारीरिक शिक्षको ने ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल। जिला कलेक्टर सलूंबर को सेवारत शारीरिक शिक्षको की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भैरू सिंह चौहान ने बताया की जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं प्रारंभिक कार्यालय में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के पद सृजित करना,ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में व्याख्याता शारीरिक शिक्षक के पद सृजित करना,विभिन्न कैडरों की पदोन्नति समय पर पूरी करना,खिलाड़ीयो के दैनिक भत्ते की राशि में बढ़ोतरी करना आदि कुल 16 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा गया।

उक्त ज्ञापन में जिले के कई सेवारत शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।जिसमें केसर सिंह चौहान,पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत,महेंद्र मीणा,रोशन लाल चौबीसा,मणिलाल मेहता,दिनेश मीणा,शेखर मीणा,सुनील मीणा,नारायण लाल मेहता,राजेंद्र मेहता,हरिशंकर जोशी,दिनेश मेहता उपस्थित रहे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!