मावली : बडियार बस स्टैंड के गढ्ढों को ठीक करने की मांग
मावली,ओमप्रकाश सोनी । मावली से नाथद्वारा मार्ग पर कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं जिस पर संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं देते। बडियार ग्राम पंचायत के बस स्टैंड पर कई महीनो से बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं जिसमें कई वाहन धारी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढे इतने गहरे हैं की गड्ढे में पहीया गया तो बाइक से उछलकर गिरना ही है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर आए दिन दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन से दुर्घटनाग्रस्त होते हैं कई वाहन धारी गिरकर घायल हो चुके हैं। इन गढ्ढों के लिए कई बार संबंधित अधिकारी को अवगत कराया लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ।ग्रामीणों ने मांग की जल्द से जल्द इन गढ्ढों को सही किया जाए ताकि बारिश के मौसम में वाहनचालकों को दिक्कतों से सामना ना करना पड़े।
