कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम पर स्टेशन मास्टर सत्यवीर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में नाथद्वारा रोड स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की,उदयपुर बांद्रा,उदयपुर हरिद्वार ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की मांग की,मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले संकेतक मशीन,चलित सीढ़िया लगाने की मांग की,नए पैदल पुल को गरियावास तक बढ़ाने की मांग की,उदयपुर मैसूर हमसफर ट्रेन का मावली जंक्शन पर ठहराव की मांग की,उदयपुर जोधपुर पैसेंजर ट्रेन वाया चितौड़गढ़ चलाने की मांग की,उदयपुर से दक्षिण भारत में कोई ट्रेन नहीं हे,इसलिए साप्ताहिक ट्रेन उदयपुर रामेश्वर चलाई जाए,पूजा एक्सप्रेस ट्रेन को अजमेर से बढ़ाकर उदयपुर जम्मू तवी की जाए,कोटा असारवा एक्सप्रेस को प्रतिदिन की जाए,ट्रेन संख्या 19606 उदयपुर मदार एक्सप्रेस का उदयपुर से रवानगी का समय 2 घंटे 20 मिनिट पहले प्रातः 9 बजे किया जाए, असारवा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन जो अभी उदयपुर से असारवा के मध्य चल रही है उसे चितोङगढ़ जंक्शन तक बड़ाई जाए इस दौरान मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता बंशीदास वैरागी,वरिष्ठ नेता बसंत त्रिपाठी,मनोज जोशी,ब्लॉक कोषाध्यक्ष मांगीलाल टेलर,भूपेंद्र वसीटा,नारायण लाल पालीवाल,धर्मेंद्र मीणा ,देवीलाल पालीवाल सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!