नेशनल हाइवे 48 पर कानूवाड़ा पुल के पास बाइक सवार युवकों के साथ लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार ,ऋषभदेव थाना पुलिस की कार्यवाही , लूट का विडियो भी हुआ था वायरल

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । 

उदयपुर जिले की ऋषभदेव पुलिस ने उदयपुर अहमदाबाद NH 48 पर कानूवाड़ा पुल के पास बाइक सवार युवक एवं उसके साथी के साथ हुई लूट के मामले में 3 अभियुक्त की गिरफ्तार किया है । उक्त घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ।

लूट का वायरल विडियो 

थाना प्रभारी धनश्याम सिंह ने बताया की 18 जुलाई को हिम्मतनगर गुजराज निवासी नीरव कुमार रामा भाई पटेल ने रिपोर्ट दी की 13 जुलाई को वह और उसका साथी सचिन पिता जगदीश भाई पटेल बाइक पर हिम्मतनगर से बड़ी सादड़ी जा रहे थे की 14 जुलाई की रात्री 2 बजे के आस पास कानूवाडा पुल के पास पहुंचे की यामाहा बाइक पर तीन युवक कुल्हाड़ी और लट्ठ लेकर आए और मेरी गाड़ी रुकवाकर मुझसे और मेरे दोस्त सचिन से मारपीट कर डरा धमकाकर मोबाइल और पर्स में रखे रूपये लूट कर फरार हो गए । पूरी घटना का विडियो मेरी बाइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है ।

थाना प्रभारी ने बताया की उक्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हुई विडियो के आधार पर मुखबिर एवं संदिग्ध एवं पूर्व चालानशुदा अपराधियो से पूछताछ करने पर उक्त वारदात खांडी ओबरी के लडको द्वारा करना बताया । वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर 3 अभियुक्त खांडी ओबरी निचला फला निवासी राहुल पिता हाजाराम मीणा, बादल पिता बंशीलाल मीणा,संजेश पिता रमेशचंद्र मीणा को गिरफ्तार किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!