फतहसागर झील में डूबने से दो की मौत : एक दिन पहले डूबे 23 वर्षीय युवक का आज शव निकाला तो रेस्क्यू टीम को एक और 45 वर्षीय युवक का शव मिला

उदयपुर की फतहसागर झील में दो जनों की डूबने से मौत हो गई। एक 23 वर्षीय युवक एक दिन पहले सोमवार दोपहर को झील में डूबा था। जिसकी बॉडी निकालने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग ने सोमवार देर शाम तक रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया था। लेकिन बॉडी नहीं मिली थी। ऐसे में मंगलवार सुबह टीम ने जब वापस रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया तो टीम को झील में एक और व्यक्ति का शव मिल गया। रेस्क्यू टीम ने दोनों के शव बाहर निकाले। जिन्हें अंबामाता थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में शिफ्ट कराया। जहां पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। वहीं, दूसरे 45 वर्षीय मृतक के डूबने के पीछे के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है।

पुलिस के अनुसार एक दिन पहले विवेक खारोल(23) नाम का युवक झील में डूबा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे रानी रोड वाले छोर से झील में छलांग लगाते हुए देखा था। युवक की बाइक रोड किनारे खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी में गहराई में जाने से युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान नंदकिशोर सुहालका(45) निवासी गायरियावास के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक नंदकिशोर सुबह अक्सर मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं तभी फतहसागर झील में वे डूब गए। मृतक की जेब से एक कागज मिला है जिसमें नंदकिशोर गायरियावास सुहालका देशी शराब लिखा है।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!