विद्यार्थियों को दी वित्तीय साक्षरता के बारे मे जानकारी 

जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । सलूम्बर जिले के जयसमंद ब्लॉक के श्यामपुरा राउमावि में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वाधान मे सखी दीदी जशोदा मीणा ने वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी। वित्तीय साक्षरता विषय पर चित्रकला और प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भी हुई। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ईनाम दिए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के बारे मे जानकारी,आमदनी खर्च, लोन, बचत, निवेश, बीमा योजना , और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर महिला अधिकारीता विभाग से रेणुका पंवार व साथिन भाग्यश्री और विद्यालय के प्रधानाचार्या , शिक्षक, शिक्षिका मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!