ऋषभदेव : NH 48 पर ट्रक चालक के साथ मारपीट कर लुट करने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफतार

Oplus_0

ऋषभदेव थाना पुलिस ने उदयपुर अहमदाबाद NH 48 पर ट्रक चालक से लूट के आरोप में दो युवक कागदर मांडवा फला निवासी समरथ पिता भवरा मीणा एवं कमलेश पिता बदा मीणा को गिरफ्तार किया है ।

थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया की 23 दिसंबर 2023 को प्रार्थी बरंड फला डूलला बेकरिया थाना उदयपुर निवासी ने रिपोर्ट दी थी की 13 दिसंबर को वह नाथद्वारा से मोरवी गुजरात ट्रक में पाउडर भरकर ले जा रहा था की रात करीब 9 बजे ऋषभदेव से आगे राजश्री ढाबा पर पहुचा जहा पानी पेशाब के लिए ढाबे के सामने गाड़ी खड़ी कर टायर चेक कर रहा था की 3 से 4 युवक पास में आए और आते ही मारपीट शुरू कर दी । उक्त बदमाश मारपीट कर मेरा मोबाईल एवं पर्स छीन कर ले गए

थानाधिकारी ने बताया की उक्त प्रकरण में तलाशी के दौरान मुखबिर जरिए सूचना मिली कि कुछ लड़के कागदर मांडवा में सुनसान स्थान पर बैठे है । घटना के दिन भी उक्त युवक पार्टी कर रहे थे । जिस पर अभियुक्तगणों को डिटेन कर पूछताछ की गई । पूछताछ में दोनो आरोपियों ने अन्य दो युवकों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया । जिस पर दोनो को गिरफ्तार कर अन्य साथियों की तलाश की जा रही है ।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!