नवोदय विद्यालय की बालिकाओं की प्रतियोगिता शुभारंभ हुईं
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उदयपुर जिले के मावली कस्बे के जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का भविष्य शुभारंभ किया गया।
जिसमें प्रधानाचार्य डॉक्टर महबूब अली ने बताया कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बालिका 14 वर्ष से 17 वर्ष एवं 19 आयु वर्ग में योग टेबल टेनिस व बास्केटबॉल खेल खुद प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल मीणा प्राचार्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सागवाड़ा डूंगरपुर तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शहनाज कुरेशी जवाहर नवोदय विद्यालय झालावाड़ थे। खेलकूद प्रतियोगिता में 16 जवाहर नवोदय विद्यालय बांसवाड़ा प्रथम, पाली ,धौलपुर ,राजसमंद, झालावाड़, प्रतापगढ़ ,बूंदी, भीलवाड़ा ,भरतपुर ,डूंगरपुर, बारा चित्तौड़गढ़ ,टोंक ,दोसा, उदयपुर, बांसवाड़ा द्वितीय के 122 बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में उपस्थित दी खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वप्रथम स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर महबूब अली ने मुख्य अतिथि को साफा ओपरना ओढ़ाकर पुष्प कुंज भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। इसके उपरांत खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वजारोहण व मार्च फास्ट के साथ किया गया तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को खेल कुड को अनुशासन ईमानदारी एवं खेल नियमों का पालन करते हुए खेलने हेतु शपथ दिलवाई गई मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उत्पादन में सभी खिलाड़ियों को खेल-खेल की भावना से खेलने व अनुशासन बनाकर अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया अंत में श्रीमती रंजना चौधरी उप्राचार्य ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों एस्कॉर्ट मुख्य अतिथियों निर्णायकों एवं अन्य अतिथियों का धन्यवाद स्थापित किया गया। खेल के प्रथम दिन विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालय के बालक बालिकाएं के बीच योग बास्केटबॉल टेबल टेनिस के बीच मिश्रित मैच करवाए गए।
