राहमी विद्यालय में वृक्षारोपण किया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के ग्राम पंचायत गोलवाड़ा के अधीनस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय राहमी में पीईओ श्रीमती सुमित्रा सोनी की प्रेरणा एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती निर्मला देवी के सानिध्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके निमित्त भामाशाह द्वारा विद्यालय में तारबंदी कर उसके अंदर विगत तीन वर्ष से निरंतर वृक्षारोपण किया जा रहा है और इस वर्ष भी विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया जिसमें टेक्नो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर की तरफ से ट्रि गार्ड उपलब्ध करवाए गए एवं कुछ पौधे भामाशाह की तरफ से उपलब्ध करवाए गए एवं ग्राम वासियों के सहयोग से वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक निर्मला देवी, लक्ष्मण सिंह चौधरी, शांतिलाल जाट , चुन्नीलाल जाट, बेणीराम, भेरूलाल एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे यह जानकारी विद्यालय के अध्यापक लक्ष्मण सिंह चौधरी ने दी।
