भाजपा का विशाल मतदाता अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ

मावली,ओमप्रकाश सोनी । लोकसभा चित्तौड़गढ के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी के तीसरी बार भारी मतों से जीतने के पर गुरुवार को मावली के विद्या निकेतन विद्यालय में विशाल मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया ।

जिसमें जगह जगह पर स्वागत द्वार लगाए गए। जोशी का ढोल बजा कर स्वागत किया।

इसके बाद सभा आयोजित हुई जिसमें जोशी ने भाजपा सरकार की योजनाएं व बजट में हुई घोषणा के बारे मे बताया।

इस दौरान पूर्व विधायक शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, प्रमोद सामर,जिला देहात अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, दिनेश कावड़िया, रोशन लाल सुथार, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, जीवन सिंह राव, बादल शर्मा, मावली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र जाट, नितिन सेठिया, नरेंद्र सिंह आसालिया, रितु अग्रवाल, बंसीलाल पालीवाल, पिंटू जोशी, रतन सिंह कीतावत,अशोक जोशी, जगदीश पुरोहित, प्रमोद सामोता, सुशील ओस्तवाल सहित

क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!