मावली नगर पालिका में जोशी का 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर पालिका के कार्यालय पर गुरुवार को प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी ने प्रज्वल भारत हेल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में बल्ब वितरित का फीता काट कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र जाट ने जोशी का 21 किलो के फुलों की माला,मेवाड़ी पगड़ी व ओपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।

अध्यक्ष हेमेंद्र जाट ने बताया कि दिनांक 18 जुलाई गुरुवार से 21जुलाई तक मावली

एल ईडी बल्ब का वितरण किया जाएगा जिसका समय सुबह 10.00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।

बल्ब लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज में बिजली का बिल या राशनकार्ड साथ में ले के आए एक बिल पर 5 बल्ब का वितरण अधिकतम निर्धारित है

योजना का लाभ उठाने के लिए नगर पालिका मावली पहुचे। इस दौरान मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, रोशनलाल सुथार, कैलाश गाडरी, जीवन सिंह राव, पार्षद बादल शर्मा, कुंदन तेली सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!