उदयपुर अहमदाबाद हाईवे NH 48 पर पिपली के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 3 लोग घायल

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे 48 पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार हाइवे से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोग चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर पीपली के समीप कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर करीब दो सौ मीटर घिसटते हुए हाइवे से नीचे खाई में गिर गई।जानकारी के अनुसार कार उदयपुर से सूरत जा रही थी। इससे कार चालक रिजवान मोहम्मद सहित चार लोग चोटिल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना के दौरान चारों एयर बैग खुल गए, जिससे कार सवार लोग बच गए और बड़ा हादसा टल गया। कार को खाई में गिरते देख लोग दौड़े और कार से चारों को बाहर निकाला। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची क्रेन से कार को खाई से बाहर निकलवाया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!