अधिकारी जन समस्याओं के प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करें – जिला कलक्टर

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल। आमजन की जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए त्रि स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला कलेक्टर परिसर के वीसी कक्ष में जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई की गई।आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयोजित जनसुनवाई के तहत सभी जिला स्तरीय अधिकारी वीसी कक्ष में उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से परिवादी अपने अभाव अभियोग लेकर उपस्थित हुए।जनसुवाई में अतिक्रमण,सड़क निर्माण,पानी, बिजली,सामाजिक न्याय की योजनाओं,भू स्वामित्व,साफ सफाई, कार्यों की गुणवत्ता सहित सरकारी विभागों से संबंधित प्रकरणों में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।उन्होंने जनसुनवाई की सूचना संपर्क पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश भी दिए।

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने जनसुनवाई के दौरान जिले में चिल्ड्रन पार्क बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई ओर शहर की कॉलोनियों में रोड लाइट को दुरस्त करने के लिए जिला परिषद को निर्देशित किया एवं जनसुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग को अतिक्रमण, कब्जे व पट्टे संबंधित जांच कर जिला परिषद को आवशयक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया साथ ही सेवानिवृत एएनएम के एरियर भुकतान करने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश पाटीदार, डीओआईटी जीवन राम मीणा, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग हेमंत खटीक, सीएमएचओ डॉ जेपी बुनकर, पीआरओ पुष्पक मीणा,पियूष जैन डीईओ, दीपक कुल्हार डीएसओ,प्रवीण सिंह एलडीएम, डॉ हरिकेश मीणा पशुपालन विभाग सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!