सामाजिक अंकेक्षण दल ने नरेगा कार्य स्थल का किया भौतिक सत्यापन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । पंचायत समिति भिंडर की ग्राम पंचायत बग्गड में राज्य सरकार के सामाजिक लेखा परीक्षा जवाबदेही एवं पारदर्शी सोसाइटी व पचायती राज विकास विभाग शासन सचिवालय जयपुर के निर्देशन में दिनांक 16 /07/2024 से 20/07/24 तक सामाजिक अंकेक्षण भिंडर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बग्गड में किया जा रहा है जिसमे महात्मा गांधी नरेगा योजना स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण )योजना ग्राम पंचायत द्ववारा उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड के अनुसार उनका मोके पर भौतिक सत्यापन सामाजिक अंकेक्षण दल के द्वारा किया जा रहा है ग्राम पंचायत बग्गड में सामाजिक अंकेक्षण दल के प्रभारी ब्लॉक संसाधन प्रेम लाल मीणा एवं टीम में ग्राम संसाधन भगवती लोहार रेखा खारोल रेखा मेघवाल ईश्ववरी चौबीसा सुमित्रा मीणा ने नरेगा कार्य स्थल रास्ता निर्माण डाग खेडा से श्मशान घाट तक हरकावास व श्मशान विकास कार्य हरकावास पक्की नाडी निर्माण आडा डोल हरकावास पक्की नाडी निर्माण विलकावास सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य वनखण्डेशरी माता बग्गड का भौतिक सत्यापन किया गया
