राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बैठक संपन्न : भवन निर्माण पर कुल 67 लाख रुपए खर्च, डेढ़ करोड़ से अधिक की ओर आवश्यकता, शिक्षकों से स्वैच्छिक सहयोग राशि एकत्र करने की अपील
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी की बैठक उदयपुर में टैगोर नगर ,हिरण मंगरी ,सेक्टर 4 में निर्माणाधिन कार्यालय भवन पर बुधवार को संपन्न हुई। इसके साथ ही पिछले पांच दशक से शिक्षक संघ राष्ट्रीय के हजारों सदस्यों का स्वयं का भवन बनाकर उसमें बैठक करने का सपना पूरा हुआ । बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती को दीप प्रज्वल एवं पुष्प अर्पित कर हुआ ।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने की । मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक नटवर पंचाल, विशिष्ट अतिथि सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा ,महिला मंत्री उमा रांका उप सभाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कोठारी थे । सभी अतिथियों का तिलक ऊपरना धारण करवा कर स्वागत किया । बैठक का संचालन जिला मंत्री वगत लाल शर्मा ने किया। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि जिला बैठक में सभी 19 उपशाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री एवं कोषाध्यक्ष व विशेष आमंत्रित सदस्यो ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने बैठक को संबोधित करते हुए उदयपुर जिले को सदस्यता अभियान के तहत दिए गए निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक सदस्यता करने पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों को बधाई दी । झाला ने कहा कि जिला कार्यकारिणी ने नवाचार किया है। निर्माणधीन भवन की छत तले संगठन की प्रथम बैठक पर अत्यंत खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने 5 दशकों से संगठन की सेवा कर रहे सभी पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भवन निर्माण के लिए सहयोग राशि युद्ध स्तर पर एकत्र करने हेतु जिला स्तरीय कमेटी एवं उप शाखा स्तरीय कमेटीयो का गठन किए जाने एवं साप्ताहिक रूप से प्रति शाखा निर्धारित राशि (न्यूनतम 1 लाख) एकत्र कर जिला कोष में जमा करने का आह्वान किया। और यह तब तक जारी रखना है जब तक प्रस्तावित भवन अपना वास्तविक स्वरूप ना ले ले। अपने उद्बोधन में जिला कोषाध्यक्ष मंगल जैन ने बताया कि निर्माणधीन भवन पर जिला कार्यकारिणी की संचित निधि से 50 लाख एवं प्रदेश कार्यालय द्वारा दी गई 15 लाख रुपए की सहयोग राशि एवम दो लाख अतिरिक्त राशि सहित कुल 67 लाख रुपए खर्च किया जा चुके हैं । लेकिन अब उदयपुर के शिक्षकों की बारी है की हम नए सिरे से कितना सहयोग इस शिक्षा कार्यालय के लिए दिल खोल कर दे पाते हैं। हमारा बजट ढाई करोड रुपए का है अभी हमें काफी बड़ी धनराशि एकत्र करने की जरूरत है । लेकिन संगठन में जिले में 11000 से अधिक शिक्षक जुड़े हुए हैं शिक्षक यदि सोच ले तो लिए कोई बड़ी राशि नहीं है। जिला कार्यकारिणी को भरोसा है कि राशि की कोई कमी नहीं आएगी। बैठक में ही उदयपुर कंप्यूटर अनुदेशक संघ जिला इकाई ने ₹21000 एवं कानोड़ उप शाखा के अध्यक्ष गुलाबचंद स्वर्णकार ने 21000 रुपए की सहयोग राशि की घोषणा की। जिनका जिला अध्यक्ष द्वारा ऊपरना धारण करवा कर अभिनंदन किया गया। प्रदेश संगठन द्वारा सोशल मीडिया प्रभारी विकास संभव को एवं सह प्रभारी राहुल तंबोली को नियुक्त किए जाने पर जिला बैठक में अभिनंदन किया गया।
जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन को सभी उपशाखा के कार्यकारिणी पदाधिकारीयों ने जिला बैठक में दिनांक 13 जुलाई 2024 तक उप शाखा स्तर पर की गई वार्षिक सदस्यता की रसीद बुकों के साथ प्रांत,जिला व उप शाखा के अंशदान का ड्राफ्ट बनाकर जमा कराए । मेनारिया ने बताया कि बैठक में प्रांत के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक के रूप में नटवर पांचल उपस्थित रहे एवं जिन उपशाखाओं का अंकेक्षण बाकी था उन सभी उप शाखों का अंकेक्षण किया गया। बैठक में उप शाखा पदाधिकारीओ द्वारा लाई गई शिक्षक समस्याओं का संकलन किया गया और चर्चा कर उनके समाधान का प्रस्ताव लिया ।
जिला बैठक को सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पर्यवेक्षक नटवर पंचाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, जिला संयुक्त मंत्री हेमंत मेनारिया, अतिरिक्त जिला मंत्री शंकर लाल जाट, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कोठारी, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष डायालाल कलाल ने भी संबोधित किया ।कंप्यूटर अनुदेशक जिला उदयपुर के अध्यक्ष विकास पाराशर में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठन की गतिविधियों को प्रसारित करने के लिए शिक्षक संघ राष्ट्रीय का अप आ चुका है ।साथ ही ट्विटर( वर्तमान में एक्स ) , इंस्टाग्राम, फेसबुक पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पेज से सभी शिक्षकों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।सभी को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ऐप एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ना होगा और अधिक से अधिक फॉलोअर्स बनाने होंगे। ताकि संगठन की गतिविधियां पूरे देश के अंदर पहुंचे।
बैठक में विभिन्न ब्लॉकों से आए पदाधिकारी ने मध्यान भोजन की राशि एडवांस जारी करवाने, नोशनल लाभ के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा द्वारा लंबीत रखे जाने, एस न ए पोर्टल का संचालन विद्यालय स्तर से लागू करवाने, उपचारात्मक शिक्षण हेतु लगाए गए बेरोजगारों का मानदेय जारी करवाने, तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्ग के अध्यापकों के स्थानांतरण करवाए जाने की मांगे रखी। जिला अध्यक्ष ने सभी मांगों और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। 21 जुलाई को गुरु पूजन दिवस पर सभी उप शाखों में गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूपरेखा तय की गई। साथ ही प्रत्येक उप शाखा को वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 51 से अधिक पौधरोपण करते हुए लक्ष्य दिए गए एवं वृक्ष कहां लगाए जाएंगे उसका स्थान तय किया गया।
अंत में धन्यवाद अतिरिक्त जिला मंत्री शंकर लाल जाट ने ज्ञापित किया।
