बजट मे मिली सौगातो के बाद सांसद विधायक का किया स्वागत
जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र को राजस्थान बजट मे मिली कई सौगातो के बाद उदयपुर से सलूम्बर लौटेने के दौरान क्षेत्रीय विधायक अमृत लाल मीणा और उदयपुर सासंद मन्नालाल रावत का जयसमंद बस स्टेण्ड पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और सर्वसमाज ने माला पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान विधायक और सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मीणा ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मैं हमेशा प्रयास करता रहूंगा और बिना क्षेत्रवाद करते हुए क्षेत्र का संपूर्ण विकास किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के दम पर क्षेत्र के हर विकास कार्य को मूर्त रूप दिया जाएगा।
