झाड़ोल मे नवीन पुलिस चौकी का किया लोकार्पण
जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । सलूम्बर जिले के जयसमंद ब्लॉक के झाड़ोल गाँव मे बुधवार को सांसद मन्नालाल रावत और विधायक अमृतलाल मीणा के कर कमलो से नवीन पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया । इस दौरान सलूम्बर ज़िला पुलिस अधीक्षक अरशद अली सराड़ा पुलिस वृत अधिकारी मदन लाल बिश्नोई सराड़ा थानाधिकारी स्थानीय सरपंच जनप्रतिनिधि कार्यकर्त्ता सर्वसमाज को लोग उपस्थित रहे । पुलिस चौकी खुलने से आमजन में खुशी की लहर है। चौकी के निर्माण से आसपास की जनता को फायदा मिलेगा और अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की सहायता होगी अपराधियों में भय एवं आमजन में विश्वास बना रहेगा। पहले यहाँ की जनता को जयसमंद और सल्लाडा चौकी में न्याय के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने जाना पड़ता था। अब आसपास गांव से जुड़े ग्रामीणों को नवसृजित झाड़ोल पुलिस चौकी पर न्याय मिलेगा।
