प्रतिनिधि मंडल ने की केन्द्रीय मंत्री शेखावत से भेंट
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे के समाज सेवी महेंद्र सिंह चुंडावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से जोधपुर में उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर चुंडावत में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अधीन स्थानीय श्यामकनाथ मंदिर में जलाधारी स्थापित करने की अनुमति मांगी जिसे मंत्री जी शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर ग्रामवासियों द्वारा कल्याणपुर कस्बे के पुरातात्विक महत्व को रेखांकित करते हुए ज्ञापन दिया गया जिसमे कस्बे को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया कि मेवाड़ के प्राचीन इतिहास को अपने गर्त में समेटे हुए इस कस्बे की सुध लेने वाला कोई नहीं है जबकि लगभग आठवी शताब्दी में किशकिंधपुरी के रूप में जाने वाला यह नगर कभी गुहिलों की प्राचीन राजधानी भी रही है।
पत्र में बताया कि पुरा संस्कृति के अवशेष कस्बे में आज भी यत्र यत्र बिखरे नजर आते है जिनके संरक्षण की बेहद आवश्यकता है।
इन मांगों पर मंत्री ने सकारात्मक रुख रखते हुए इस दिशा में कार्य करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर चुंडावत की ओर से भगवान श्यामक नाथ महादेव की तस्वीर भी भेंट की गई।
