पौधे वितरण कर उनके संरक्षण का दिलाया संकल्प
जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । सलूंबर जिले के रावली पोल स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य मीना रोत,अध्यापिका नीलू चौहान ,प्रेमलता सेन ,शबाना पठान, पुष्पाभटवा, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओ मंगलवार को 25 अलग अलग नीम,आम, जामुन, पीपल, नीलगिरी आदि छायादार पौधे बालिकाओं को वितरण किये । बच्चो को इन पौधो को अपने घर आंगन और खेत पर लगाकर संरक्षण कर इन्हें बड़ा करने का संकल्प दिलाया I प्रधानाचार्य ने बालिकाओं को पौधे वितरण के साथ पर्यावरण मे हो रहे बदलाव के बारे में बालिकाओं को बताया नये पौधे लगाने के लिए बालिकाओं को प्रेरित किया ।पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखरेख और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प बालिकाओं को दिलाया।
