विद्यालय में किया पौधरोपण
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के रेबारियो की ढाणी गादोली के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सघन वृक्षारोपण हरियालो राजस्थान के तहत मुख्य अतिथि गादोली सरपंच गणपत नाथ चौहान व नताराम रेबारी भोपाजी के विशिष्ट आदित्य व संस्था प्रधान मांगीलाल गुर्जर की अध्यक्षता कालूराम रेबारी, मोतीलाल रेबारी, अर्जुन रेबारी, लालू राम गुर्जर ने वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण से पूर्व सभा आयोजित की गई जिसमें शाला स्टाफ के रामावतार रेगर, ओमप्रकाश पालीवाल, हेमंत आमेटा, राजकुमार मीणा द्वारा कुमकुम तिलक सरोपा से प्रतीक चिन्ह व ओपरना ओढ़ाकर सभी का स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन संस्था प्रधान द्वारा किया गया मुख्य अतिथि ने वृक्षों की महत्ता के बारे में बताया गया वह देखरेख के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई समस्त बालकों ने चार-चार वृक्ष लगाने का प्रणय लिया एक वृक्ष गुरु के नाम दूसरा स्वयं तीसरा पिता चौथ माता के नाम लगाने का संकल्प लिया 60 पौधे शाला में लगाये। जिसमें फलदारछायादार , पौधे लगाए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा रबारी, सज्जन भाई, लीलाबाई ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने घर पर वह सार्वजनिक स्थान पर पौधे लगाने की शपथ ली।
