स्काउट मास्टर बिग्नर्स कोर्स प्रशिक्षण संपन्न
मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वाधान में राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन सभा भवन में स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, कब मास्टर, फ्लॉक लीडर, रोवर, रेंजर लीडर बिग्नर्स कोर्स का आयोजन किया गया। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि बिग्नर्स कोर्स में स्थानीय संघ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 23 अध्यापक अध्यापिकाओं को स्काउटिंग गाइडिंग का बिग्नर्स कोर्स प्रशिक्षण करवाया गया। बिग्नर्स कोर्स में वरिष्ठ जिला स्काउटर ट्रेनिंग काउंसलर जगदीश चंद्र पालीवाल, अर्जुन सिंह चुंडावत, कन्हैया कृष्ण गोपाल शर्मा, किरण पहाड़िया द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
