वर्ल्ड युथ स्किल्स डे कार्यशाला पर विधार्थियो को दिया स्टार्टअप का मार्गदर्शन

आल इंडिया कंप्यूटर जॉब एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, उदयपुर में वर्ल्ड युथ स्किल्स डे कार्यशाला आयोजित हुई। आल इंडिया कंप्यूटर जॉब एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर गौरव सक्सेना ने स्टार्टअप इकोसिस्टम पर जोर दिया और छात्र – छात्राओ को रचनात्मक रूप से सोचने के लिए प्रोत्साहित किया एवं स्टार्टअप के महत्व को बताया।

कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव त्रिवेदी द्वारा कलक्ट्रेट में संचालित आईस्टार्ट राजस्थान तथा आई स्टार्ट स्कूल एवं आई स्टार्ट नेस्ट डिस्ट्रिक्ट इन्क्यूबेशन प्रोग्राम के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गयी। गौरव त्रिवेदी ने बताया की यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और उनकी कौशल विकास ही हमारे समाज की प्रगति का आधार है। युवाओं के कौशल का विकास हमारे समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे युवा विभिन्न प्रकार के कौशल में निपुण हों ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें और अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग कर सकें।छात्र – छात्राओ ने इस पहल की प्रशंसा की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!