बाघदड़ा कन्ज़र्वेशन रिज़र्व में आयोजित हुई – इको ट्रेल

उप वन संरक्षक, वन्यजीव उदयपुर देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया की वन विभाग एवम डब्ल्यू डब्ल्यू एफ- इंडिया उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14 जुलाई 2024 को बाघदड़ा कन्ज़र्वेशन रिज़र्व में इको ट्रेल एवं कन्ज़र्वेशन टॉक का आयोजन हुआ.

कार्यक्रम आयोजनकर्ता डब्ल्यू डब्ल्यू एफ- इंडिया के प्रभारी अधिकारी अरुण सोनी ने बताया की रजिस्ट्रेशन के माध्यम से 6 वर्ष से 75 वर्ष तक के लगभग 60 प्रतिभागियों द्धारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई।

ईको ट्रेल के मुख्यवक्ता एवम मार्गदर्शक डॉक्टर सतीश कुमार शर्मा ने बाघदड़ा कन्ज़र्वेशन रिज़र्व के इतिहास एवम इस नाम के पीछे की विस्तृत जानकारी पर प्रकाश डाला एवम यहां पर उपस्थित तेंदुआ, मगरमच्छ, जंगली सूअर, जंगली बिल्ली, क्रेस्टेड सेरपेंट ईगल, क्रेस्टेड हॉक ईगल, सिरकिर मलकोहा, पेंटेड स्टार्क, रेड मुनिया, कॉमन रोसफिंच, येलो फूटेड ग्रीन पीजन, वाइट केप्ड बंटिंग, कार्मोरेंट सहित करीब 35 प्रकार से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के बारे मे जानकारी दी एवम लगभग 15 से अधिक वनस्पतियों की जानकारी हितेश श्रीमाल द्वारा उपलब्ध कराई गई। इको ट्रेल के दौरान झील में 8 से अधिक मगरमच्छ देख सभी प्रतिभागी रोमांचित हुए। रेस्क्यूकर्ता धर्मेंद्र पनीगर एवम भूपेंद्र सालोदिया भी कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। वन विभाग उदयपुर बाघदड़ा कंजर्वेशन रिजर्व के वनपाल सुरेश चौबीसा मय स्टॉफ उपस्थित रहे और बाघदड़ा कंजर्वेशन रिजर्व की चल रही नई गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!