राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझाइस से 142 प्रकरणों का निस्तारण, न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया
लोक अदालत के दौरान क्षत्रिय वन अधिकारी ने पक्षकारों को 200 पौधे के वितरित
बांसडा,विनोद कुमार रैगर । राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उदयपुर के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा के निर्देशन में शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, वल्लभनगर प्रेम गढवाल, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, वल्लभनगर, सदस्य अधिवक्ता मुकेश गोपावत, बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत व नायब तहसीलदार वल्लभनगर चुन्नीलाल शर्मा तथा न्यायालय कर्मचारी हेमेन्द्र मेहरा रीडर, कन्हैयालाल कुम्हार तालुका सचिव देवेन्द्र चौधरी, परसराम डांगी, राजेश सिरोवा लिपिक, कमलेश शौर्य सहायक कर्मचारी, कालूलाल गमेती प्रोसेस सर्वर व अन्य कर्मचारीयों ने पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व समझाते हुए आपसी समझाईश से प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में राजीनामे के आधार पर, सिविल किस्म एवं भरण पोषण संबंधित प्रकरण के कुल 14 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमे राशि रुपये 9,82.513/- रुपये के अवॉर्ड पारित किए गए। धारा 138 एन.आई. एक्ट के प्रकरणों में कुल 44 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिनमें कुल 92.05,614/- रुपये के अवार्ड पारित किए गए। फोजदारी के 28 प्रकरणो का निस्तारण किया गया। इस असवर पर प्री लिटीगेशन के 56 प्रकरणों का आपसी समझाईश के माध्यम से निस्तारण किया गया, जिनमें कुल 78,09,511/- रुपये के अवॉर्ड पारित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न स्थानीय बैंकों, बी.एस.एन.एल. व ए.वी.वी.एन.एल. के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, शाखा वल्लभनगर से नरेन्द्र दवे, नवानिया से लक्ष्मीनारायण उपस्थित रहे। भारतीय स्टेट बैंक शाखा वल्लभनगर, खेरोदा, मेनार व रूण्डेड़ा से क्रमशः राहुल शर्मा, मैनेजर, भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड, जे.टी.ओ.ए.वी. वी.एन.एल. भटेवर से रमेश चौधरी, अधिशाषी अभियंता व चेतन प्रकाश शर्मा, ए.आर.ओ. तथा ए.वी.वी.एन.एल. वल्लभनगर से श्री भास्कर रेगर, अधिशाषी अभियंता व रवि मिश्रा, ए.आर.ओ. उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिवक्तागण बार एसोशिएशन के अध्यक्ष श्री रमेश सांगावत, अधिवक्ता श्रवण पोखरणा, गजेन्द्र ओस्तवाल ने पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व समझाते हुए आपसी समझाईश से प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया।
लोक अदालत के बाद किया पौधरोपण
शनिवार को न्यायालय परिसर वल्लभनगर में लोक अदालत के आयोजन के दौरान पक्षकारों में राजीनामा होने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज भींडर कैलाश मेनारिया द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दोनो पक्ष को पौधा दिया गया, तथा वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर प्रेम गढ़वाल एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत, महासचिव बाबुलाल डांगी सहित अन्य अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया और पक्षकारों को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को बताया तथा अपने घर, कुओं, सार्वजनिक स्थानों सहित अन्य जगहों पर पौधे लगाने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज भींडर कैलाश मेनारिया ने 200 पौधे वितरित किए।
