ऋषभदेव : सुने पड़े 4 मकानों को बदमाशो ने बनाया निशाना : नकदी जेवर चोरी,घर के बाहर से बाइक भी चोरी,कुछ दिन पूर्व गेंगसो पर भी हुई थी चोरी

ऋषभदेव,डीपी न्यूज । थाना क्षेत्र में कुछ दिन की शांति के बाद एक बार फिर वारदातों का दौर शुरू हो गया है । शुक्रवार रात्रि को नगर के महावीर नगर इलाके में बदमाशो ने 4 सुने  मकानों को निशाना बनाया । बदमाश यहां से मकान के बाहर खड़ी बाइक के साथ नकदी एवं जेवर चूरा कर ले गए । जानकारी के अनुसार चोर महावीर नगर निवासी  नारायण भोई के घर का मुख्य द्वार तोड़कर घर के अंदर घुसे । घर का सामान बिखेर कर घर में रखे चांदी के जेवर चूरा ले गए । वही प्रवीण कुमार गनोडिया के घर में घुसकर तीन कमरों का सामान बिखेर दिया और कुछ नकदी एवं सामान चुरा कर ले गए । पास ही स्थित सुदर्शन गांगावत के घर का ताला तोड़ कर घर में घुसकर सामान बिखेर दिया । हालांकि यहां उनके हाथ कुछ नही लगा । वही पास में स्थित एक घर का भी ताला तोड़ा लेकिन घर में घुसने में सफल नही हो पाए । वही इसी मोहल्ले के जयेश भंवरा की घर के बाहर रखी बाइक चोरी कर ले गए ।

आपको बता दे की कुछ दिन पूर्व भी बदमाशो ने चोराये स्थित RISHABH MARGRAN पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों का सामान चोरी कर ले गए । हाइवे पर भी आए दिन बदमाश लूट की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!