लिया सुरक्षा का संकल्प ” स्कूल के साथ अपने घरों में भी लगायेगे पौधे”
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राज्य सरकार के वृक्षारोपण अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामणिया में एसएमसी अध्यक्ष श्री भंवरलाल पालीवाल , विधायक प्रतिनिधि श्री गिरधारी लाल पालीवाल , वार्ड पंच श्रीमति पुरण बाई , श्री वेणी राम पालीवाल श्री नाथूलाल भील , संस्था प्रधान श्री विजय लाल मेनारिया , समस्त स्टाफ एवं बच्चों और अभिभावकों के साथ विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए और सभी विद्यार्थियों को एक-एक पौधा अपने घर के आस पास लगाने हेतु वितरित किये गए तथा संस्था प्रधान श्री विजय लाल जी मेनारिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे वृक्षो की महत्ता और हमारे जीवन पर वृक्षों के प्रभाव के विषय से अवगत कराया। साथ ही पौधो की देखभाल हेतु लिया सुरक्षा का संकल्प ” स्कूल के साथ अपने घरों में भी लगायेगे पौधे”।
